क्षेत्रीयहमीरपुर

लायंस क्लब राठ विराट बना गरीबों का सहारा, आंखों का मुफ्त इलाज कराया

Spread the love

 

नेहा वर्मा संपादक ।

 

पैसे व सुविधाओं के अभाव में इलाज न करवा पाने के चलते गरीब वर्ग अपनी आंखों की रोशनी खो बैठता है। ऐसे लोगों की मदद के लिए हमीरपुर जनपद के राठ नगर में लायंस क्लब राठ विराट निरंतर प्रयासरत रहता है। गुरुवार को क्लब ने गायत्री शक्ति पीठ में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें दो सैकड़ा लोग लाभान्वित हुए।

 

 

 

 

 

 

लायंस क्लब राठ विराट द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में दो सैकड़ा मरीज पहुंचे। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धांशु चतुर्वेदी, डॉ आयुष सोनी, डॉ गौरव तिवारी, टैक्नीशियन रामप्रताप पांडेय, रामस्वरूप वर्मा व प्रमोद की टीम ने आंखों की जांच की। दो सौ में से पचास में मोतियाबिंद मिला। जिनमें 40 मरीजों की सहमति मिलने पर उन्हें निशुल्क आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया।

 

 

 

 

 

 

शिविर का उद्घाटन राठ एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने किया। उन्होंने कहा इस तरह के शिविरों से जरूरतमंदों को लाभ होता है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया आई कैंप के चेयरमेन रहे। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष वंदना मिश्रा, कमलेंद्र मिश्रा, मुकेश बुधौलिया, सुनील शर्मा एडवोकेट, राजेश द्विवेदी, सुरेशचंद्र माहेश्वरी, अवधेश पाठक, राजेंद्र राजपूत, रहमत बेग, महेंद्रनाथ पस्तोर, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ लक्ष्मण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

 

👍 You May Like This .. 

 

 

 

 

 

 

 

One thought on “लायंस क्लब राठ विराट बना गरीबों का सहारा, आंखों का मुफ्त इलाज कराया”

  • What i doo nnot realize is if truth be tlld how yyou are no lonnger reslly muych more neatly-liked than yoou maay bee right now.
    You are ery intelligent. You recognize therefore considerably inn termss off tnis subject,
    made me foor my part consider itt from sso many arious
    angles. Its like mmen andd women aree not fascinated unnless it is something tto
    do with Girl gaga! Your own sttuffs nice. Always carde for itt
    up! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!