हमीरपुर; दुर्घटना में घायल बस चालक को साथियों ने दी आर्थिक मदद
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद के राठ रोडवेज डिपो में कार्यरत बस चालक एक सप्ताह पूर्व दुर्घटना में घायल हो गए थे। बस के टैंकर से टकराने पर उनका एक पैर टूट गया था। जिसके बाद वह इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे। यह जानकारी होते ही रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इसरार मोहम्मद व मंत्री विजय नारायण विश्वकर्मा ने उनके घर पहुंच कर 17 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।
यह भी पढ़ें – राठ; शादी में नाचगाना हुआ तो काजी नहीं पढ़ेंगे निकाह, मुस्लिम समाज की बड़ी पहल
बिवांर कस्बा निवासी सत्यप्रकाश राठ डिपो में संविदा बस चालक हैं। एक सप्ताह पूर्व बस लेकर उतरौला जा रहे थे। नवाबगंज के पास गैस टैंकर का अचानक टायर फट गया। जिससे बस पीछे से टैकर से टकरा गई थी। उन्होंने सवारियों को तो बचा लिया पर खुद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था। दुर्घटना के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे चालक सत्यप्रकाश की मदद के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आर्थिक मदद जुटाई। शुक्रवार को अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, मंत्री व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विजयनारायण विश्वकर्मा ने उनके घर पहुंच कर 17 हजार रूपये की मदद भेंट की।


I think the admin of this web page is in fact working hard
for his web page, because here every data is quality based material.
xnxx