क्षेत्रीयहमीरपुर

हमीरपुर; वेतवा नदी में पोकलैंड मशीनों से जलधारा के बीच हो रहा मौरंग खनन, भाकियू ने दी चेतावनी

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद में मौरंग का अवैध खनन सुर्खियों में रहता है। खनन माफिया सारे नियमों को ताक पर रख कर पोकलैंड मशीनों से नदी की जलधारा के बीच से मौरंग निकालते हैं। जिसका विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों व ग्राम प्रधान चिकासी ने सरीला एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें अवैध खनन पर रोक न लगने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

 

यह भी पढ़ें – हमीरपुर; शमशान पहुंच फेस बुक पर लिखा, ”अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना” फिर खुद को गोली से उड़ाया

 

भारतीय किसान यूनियन के बुंदेखण्ड महासचिव रामपाल सिंह चिकासी ने बताया कि चिकासी में खंड संख्या 24/8, 24/9, 24/13, 24/15 व 24/18 बालू घाट संचालित हैं। आरोप लगाया कि पट्टाधारक वेतवा नदी की बीच जलधारा से पोकलैंड मशीनों द्वारा बालू का खनन कर रहे हैं। नदी के बीच से खनन होने पर जल स्तर नीचे जा रहा है। इसे न रोका गया तो आगे विकराल समस्या हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें – राठ; ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 34वीं पुण्यतिथि पर कलमकारों ने किया नमन

 

सरीला एसडीएम को दिए ज्ञापन में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन नहीं रोका गया तो किसान यूनियन धरना को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में चिकासी प्रधान ईशू राजपूत, दमयंती, शिवानी राजपूत, वासू नामदेव, द्वारका प्रसाद, प्रहलाद सिंह, मातादीन, सुशील मिश्रा, उमेश, छत्रपाल, रामशरण, श्यामलाल, मूलचंद्र, कालीदीन, जितेंद्र कुमार, सतीश आदि मौजूद रहे ।

Advertisement…

Virat News Nation
Please contact us- 7080957263
Virat News Nation
Choker set 3 more colours available and Rani haar one of the best.
Advertisement...
Please contact us…
Virat News Nation
लॉक डाउन में आर्टिफिशियल ज्वैलरी के लिये संपर्क करें
मां लक्ष्मी ज्वैलर्स, (प्रभात सोनी)
Con- 7080957263
पता- घास मंडी, कोटबाजार राठ

 

One thought on “हमीरपुर; वेतवा नदी में पोकलैंड मशीनों से जलधारा के बीच हो रहा मौरंग खनन, भाकियू ने दी चेतावनी”

  • This sitfe was… hoow do you say it? Relevant!!
    Finally I have fohnd soething which helped me.
    Cheers! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!