क्षेत्रीयहमीरपुर

हमीरपुर; महिला का अपहरण कर लूटा, फिर खुद थाने लेकर पहुंचा आरोपी

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक 

 

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही ससुर पर मां के अपहरण का आरोप लगा सनसनी मचा दी। हरकत में आई पुलिस महिला की खोज में जुट गई। देर रात आरोपी खुद महिला को बाइक पर बैठा कर कोतवाली पहुंच गया। जहां महिला ने अपने उक्त समधी सहित दस लोगों के खिलाफ अपहरण व लूट का मुकदमा लिखाया है। पुलिस दोनों पक्षों में आपसी विवाद होने की बात कह रही है।

 

यह भी पढ़ें – Fact Check; क्या 29 फरवरी से देश मे होगा सम्पूर्ण लॉक डाउन

 

मामला है हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव का। धनौरी गांव निवासी कस्तूरी (50) ने बताया कि उनके पुत्र संदीप का विवाह धमना गांव निवासी कालका प्रसाद की पुत्री बंदना से हुआ था। पति शिवराम व पुत्र संदीप गुड़ग्राम में रह कर मजदूरी करते हैं। कस्तूरी ने बताया कि बुधवार रात वह घर पर थीं। तभी धमना गांव निवासी उनके समधी कालका प्रसाद 6 महिलाओं सहित दस लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। उनके साथ मारपीट करते हुए कार में डाल कर अज्ञात स्थान पर ले गए।

 

यह भी पढ़ें – यूपी; शादी समारोह में थूक कर रोटी बना रहा था नौशाद उर्फ सुहैल, वीडियो वायरल होने पर दबोचा गया

 

महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट करते उनके जेवरात छीन लिए। महिला के पुत्र संदीप ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला के अगवा होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स लेकर महिला की खोजबीन में जुटे थे। तभी आधी रात के बाद आरोपी समधी कालका प्रसाद महिला को बाइक पर बैठा कर कोतवाली पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें – हमीरपुर; पति दूसरी लड़की लेकर भाग गया, ससुरालियों ने पत्नी को घर से निकाला

 

कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दानों पक्षों के बीच आपसी विवाद है। कस्तूरी के पुत्र ने फोन पर अपनी मां के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस खोजबीन कर ही रही थी तभी आरोपी खुद उन्हें लेकर कोतवाली पहुंच गया। कस्तूरी की तहरीर पर कालका प्रसाद, संजय सहित 6 महिलाओं व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं कालका प्रसाद का कहना है कि वह कस्तूरी को गुरूग्राम ले जा रहे थे।

One thought on “हमीरपुर; महिला का अपहरण कर लूटा, फिर खुद थाने लेकर पहुंचा आरोपी

  • Heyy thefe I amm so glad I foundd your website, I really founnd yoou by accident, whhile I waas
    browsing on Googvle foor something else, Anyways
    I aam heree noow aand wold just like too ssay cheers forr a incredible post
    aand a alll rouund thriklling bloig (I also love tthe theme/design), I don’t have time tto
    loook ovcer itt all att thhe minue bbut I haave book-marked itt aand also added you RSS feeds,
    sso whben I have tiome I wikll be ack too reaad more, Plese ddo kkeep upp
    tthe fanmtastic work. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!