राठ पुलिस की संदिग्धों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो बाइक जब्त
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली क्षेत्र में हो रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर आता दिख रहा है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सिकंदरपुरा कुंचबंधिया मोहल्ले में तीन युवक पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए। पुलिस को मौके से बिना नबंर की दो अपाचे बाइक मिलीं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें – किसी को जरूरत से ज्यादा वक्त देकर कहीं आप खुद की कद्र तो नहीं खो रहे हैं
राठ नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर विराम लगाने के लिए कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने सोमवार से अभियान चलाया है। जिसके तहत पुलिस की टीमें गठित कर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। नगर के सिकंदरपुरा दातागढ़ी के पास कुंचबंधिया मोहल्ले में कुछ युवाओं के चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को आते देख मोहल्ले में खड़े तीन युवक भाग निकले।
यह भी पढ़ें – यूपी; शादी समारोह में थूक कर रोटी बना रहा था नौशाद उर्फ सुहैल, वीडियो वायरल होने पर दबोचा गया
पुलिस ने मौके से तीन अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद कीं। जिनका कोई वारिस न होने पर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। वहीं नगर के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ई चालान काटे जा रहे हैं। सोमवार दोपहर तक 24 वाहन चालकों के चालान काटे गए थे।


Slot tại xn88: Đánh giá nền tảng cá cược trực tuyến uy tín và toàn diện có âm thanh tùy chỉnh – tắt/mở hiệu ứng, nhạc nền theo ý muốn, phù hợp mọi không gian. TONY03-09
Slot tại 188V không chỉ đẹp mắt mà còn thông minh: tích hợp tính năng thống kê lượt quay, phân tích tần suất biểu tượng và gợi ý chiến lược phù hợp với phong cách chơi của từng người. TONY03-09
Amasing things here. I’m very happy tto ppeer youur post.
Thank you a lot aand I am taking a look ahead
to touch you. Will you please drop me a e-mail? xnxx
The survivors formula gives every run a fast, tense rhythm. a43f9bcc.