हमीरपुर; वैश्य एकता परिषद ने विधायक को बताईं लाॅक डाउन में दुकानें बंद होने पर व्यापारियों की दुष्वारियां
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद में कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाॅक डाउन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। जिससे जहां एक ओर आम जनता खरीददारी करने के लिए परेशान है। वहीं दुकानें बंद होने से आर्थिक तंगी झेल रहे व्यापारियों की नींद उड़ी हुई है। जिसे देखते हुए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन राठ विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए प्रतिदिन कुछ घंटे दुकानें खोलने की मोहलत मांगी है।
यह भी पढ़ें-हमीरपुर; डिप्लोमा फार्मसिस्ट ने शासन पर लगाया पक्षपात का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन
वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सोनी उर्फ भोले ने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के कारण बहुत बड़ा व्यापारिक क्षेत्र प्रभावित है। शादी विवाह व आॅन लाइन पढ़ाई होने से रेडीमेड, सर्राफा, फर्नीचर, इलैक्ट्रानिक, जूते चप्पल, विशातखाना व कापी किताबों की आवश्यकता पड़ रही है। नल, बिजली खराब होने पर लोगों को उपकरणों की आवश्यकता भी होती है। दुकानें बंद होने से आम जनता के साथ ही व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद का व्यापारी कोरोना प्रकोप में शासन प्रशासन का सहयोग करता आ रहा है।
यह भी पढ़ें – राठ; सेवा भारती का सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटे मास्क व मेडिकल किट
बृजेंद्र सोनी ने कहा कि शासन का सहयोग करने के बावजूद छोटी छोटी गलतियों में पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्रता की जाती है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से बंद चल रहे व्यापारिक ट्रेडों की दुकानों को नियम शर्तों के साथ कुछ घंटे खोलने की अनुमति देने, कोरोना कफ्र्यू के उल्लंघन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने, कोरोना काॅल का विद्युत बिल, नगर पालिका की दुकानों का किराया, स्कूलों की फीस व बैंक ब्याज पर छूट देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पंकज सोनी, बृजेश कुमार गुप्ता, मनीष सोनी उर्फ गुड्डू, शिवसेवक आदि मौजूद रहे।
Advertisement…




मां लक्ष्मी ज्वैलर्स, (प्रभात सोनी)
Con- 7080957263
पता- घास मंडी, कोटबाजार राठ


Theo mình thì netmirror app là nơi giải trí online khá đáng thử hiện nay. TONY10-13
Sau khi tham gia moviebox app , mình thấy tốc độ phản hồi rất nhanh. TONY10-13