उत्तर प्रदेशक्षेत्रीयराज्यहमीरपुर

नीलम कौशल को मिलेगा टीचर आइकन अवार्ड 2025, हरिद्वार यूनिवर्सिटी में होंगीं सम्मानित

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : राठ नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई में तैनात शिक्षिका नीलम कौशल (नोडल संकुल) को टीचर आईकन अवार्ड 2025 के लिए चुना गया है। युवा दिवस पर 12 जनवरी को हरिद्वार यूनिवर्सिटी में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। नीलम कौशल को हाल ही में बरेली में एक समारोह के दौरान राष्ट्र गौरव शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें  नीलम कौशल को मिला राष्ट्र गौरव शिक्षक पुरस्कार 2025, समारोह में किया गया सम्मानित

 

 

हरिद्धार विश्वविद्यालय में 12 जनवरी को राष्ट्रव्यापी शैक्षिक प्रकल्प राष्ट्रीय उद्घोष, शिक्षा का नया सवेरा के अंतर्गत डॉ यादवेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट चतुर्थ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारत के नवाचारी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था शिक्षा, कला – संस्कृति, भाषा के क्षेत्र में काम करती है।

 

 

यह भी पढ़ें  शिक्षिका नीलम कौशल को मिला द बेस्ट टीचर अवार्ड

 

 

चतुर्थ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित कर्नल अजय कोठियाल नीलम कौशल को टीचर आईकन अवार्ड 2025 से सम्मानित करेंगे। नीलम कौशल को द बेस्ट टीचर अवार्ड, राष्ट्र गौरव शिक्षक पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। वह शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए पहचान बना चुकीं हैं।

One thought on “नीलम कौशल को मिलेगा टीचर आइकन अवार्ड 2025, हरिद्वार यूनिवर्सिटी में होंगीं सम्मानित”

  • With havin so much writtenn content doo you ever run into anyy issues
    oof plagorism or copyrght violation? My site hass a llot off unoque content I’ve either created myself or outsourced but it
    seems a lot oof it is popping iit up all over tthe internet withbout my authorization. Do you now any techniques to help prevent
    content from being stolen? I’d certainly appreciate it.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!