क्षेत्रीयहमीरपुर

Hamirpur News : मिलावटखोरों के खिलाफ उपभोक्ता कल्याण समिति ने उठाई आवाज, सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

Neha varma virat news nation

 

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : राठ में अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति ने मिलावटखोरों के खिलाफ आवाज उठाई है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिमन्यु कुमार को सौंपा। जिसमें मिलावटी खाद्द पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

 

 

यह भी पढ़ें  Hamirpur News : पति से संतान न हुई तो देवर से अवैध संबंध बनाने का दबाव दे रहे ससुराली

 

 

समिति के जिलाध्यक्ष रामसिंह राजपूत ने कहा कि नगर के बाजार में मिलावटी मिठाइयां, दूध, पनीर, शहद, मसाले आदि धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। प्रदूषित फल व सब्जियों की बिक्र्री हो रही है। प्रदूषित व मिलावटी खोया से बनीं मिठाईयां बेचीं जातीं हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रयोग से स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें  Hamirpur News : घर की सफाई करते समय पति को फंदे पर लटका देख उड़ गए होश

 

 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग व स्वास्थ्य निरीक्षक इनपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं। संबंधित विभागों की उदासीनता के चलते लोगों के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, शैलेंद्र वर्मा, दीपक साहू, वसीम, स्वतंत्र कुमार, भागवत गुप्ता, जय प्रकाश आदि रहे।

One thought on “Hamirpur News : मिलावटखोरों के खिलाफ उपभोक्ता कल्याण समिति ने उठाई आवाज, सीएम को भेजा ज्ञापन”

  • It’s not myy first tjme to visit this website,
    i am visiting this web page daully and take fastidious information from hewre alll the time.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!