क्षेत्रीयहमीरपुर

Hamirpur News : बीआरसी में डाक जमा करने गया शिक्षक हुआ लापता, लास्ट लोकेशन खंगाल रही पुलिस

Spread the love

Neha varma virat news nation

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के बाद बीआरसी में डाक जमा करने गया परिषदीय विद्यालय का शिक्षक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा है। पुलिस उनके मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन खंगाल रही है।

 

 

यह भी पढ़ें  Hamirpur News : पत्नी के साथ ऑटो से जा रहे युवक ने ट्रक के सामने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

 

 

जालौन जिले के शांति नगर मोहल्ला निवासी श्यामकरन ने बताया कि उनका बेटा जीतू बिवांर थाना क्षेत्र के गलिहामऊ प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधान अध्यापक पद पर कार्यरत है। वर्तमान में बिवांर के हीरान्दन इंटरकालेज में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी कर रहे थे। बताया कि शनिवार को ड्यूटी करने के बाद वह डाक जमा करने मुस्करा बीआरसी गए थे। शाम पांच बजे पत्नी को फोन किया और छह बजे तक वापस आने की बात कही।

 

 

यह भी पढ़ें  Hamirpur News : राठ डिपो की बस से 14 लाख के गहने हुए चोरी, बैग काटकर गहने ले गए चोर

 

 

बताया कि जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद जा रहा है। बताया कि काफी खोजबीन की पर बेटे का कहीं पता नहीं चला। बताया कि बेटा उरई से आता-जाता था। छानी में कमरा लिए था जहां कभी कभार रुक जाता था। वहीं थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीडीआर निकलवाकर शिक्षक की लास्ट लोकेशन पता की जा रही है।

2 thoughts on “Hamirpur News : बीआरसी में डाक जमा करने गया शिक्षक हुआ लापता, लास्ट लोकेशन खंगाल रही पुलिस”

  • I really like your blog.. very nice colors & theme. Did you design this website yourself or did you hire someone to do it for you? Plz respond as I’m looking to create my own blog and would like to know where u got this from. thank you

  • Wow! Thiss blog loooks jjust like my old one!

    It’s on a totaally different topic but it has pretty mich tthe same page layout and design. Outstanding
    chice of colors! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!