हमीरपुर; कोरोना वैक्सीन के प्रति दिखा उत्साह, एएनएम, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपस के राठ, गोहाण्ड, सरीला आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। कोरोना के खिलाफ इस जंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों में खासा उत्साह दिखा। सभी केंद्रों पर सफलता पूर्वक टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ आरके सचान ने केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। राठ में एसडीएम अशोक यादव व सरीला में एसडीएम जुबेर बेग ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें – जेसीआई राठ ने गर्मागर्म चाय पिला कर राहगीरों को दी ठंड से राहत
राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ जेपी साहू ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि देर शाम तक 191 आंगनबाड़ी, एएनएम व स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। एसडीएम अशोक यादव, सीएमओ डॉ आरके सचान व तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। व्यवस्था के लिए कोतवाल केके पांडेय पुलिस फोर्स के साथ डंटे रहे।
यह भी पढ़ें – हमीरपुर; दही मथते वक्त मथानी में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, बेसहारा हुए बच्चे
सरीला सीएचसी में डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी वर्मा ने खुद टीका लगवा कर टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कुल 210 लोगों को वैक्सीन दी गयी है। वहीं गोहांड में अधीक्षक डॉ अंजुल निरंजन ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताता की 146 लोगों का टीकाकरण किया गया है। भरुआ सुमेरपुर में पीएचसी में अधीक्षक डॉ महेश चंद्रा ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। बताया कि कुल 219 लोगों का टीकाकरण किया गया।


Nice blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere?
A theme like yours with a few simple adjustements would really make my blog shine.
Please let me know where you got your theme. Thank you xnxx