क्षेत्रीयहमीरपुर

यज्ञ से वातावरण में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

Hamirpur, UP ; राठ क्षेत्र के सदर गांव में श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा पुराण का आयोजन चल रहा है। छठें दिन यज्ञाचार्य पं. सुखलाल शास्त्री ने 33 कोटि देवताओं का हवन पूजन कराया। कार्यक्रम के दौरान कथा वाचकों ने श्रीमद भागवत कथा पुराण का वर्णन किया।

 

 

 

 

श्री श्री प्रेमदास महाराज के संरक्षण में चल रहे आयोजन में यज्ञ विद्वान पं. अंबरीष शास्त्री, पं. स्वतंत्र गौतम शास्त्री, पं. हर्ष पटैरिया शास्त्री, यज्ञरानी तारा शिवराम ने पूजन किया। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास पं. भगवती प्रसाद कौशिक ने संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया। पं. बृजनंदन ने देवी पुराण सुनाया।
पारीक्षित अनीता ब्रजनंदन व केशकली अजय ने आरती पूजन किया। गांव के समाजसेवी मलखान सिंह निषाद ने बताया गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति व शुक्रवार को महाकाली मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कहा भंडारे में समस्त साधु संतों, द्विजों सहित आम लोगों को आमंत्रित किया गया है।

2 thoughts on “यज्ञ से वातावरण में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!