क्षेत्रीयहमीरपुर

राठ में सड़क किनारे पेड़ पर फांसी से लटका शव देख मचा हड़कंप

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद के राठ नगर में सैना रोड पर एक बीस वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त मझगवां थाने के जराखर गांव निवासी श्यामसुंदर दीक्षित के रूप में हुई। अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद मृतक एक माह से लापता था।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें – संक्रामक बुखार फैलने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

 

 

 

 

मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव निवासी संजय दीक्षित ने बताया पिता मुन्नीलाल की 15 साल पहले व मां की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई नीरज की आठ माह पहले नोएडा में काम करते हुए बीमारी से मौत हो गई थी। छह भाईयों के नाम पर डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन है। छोटे भाई श्यामसुंदर दीक्षित (20) ने 11 अगस्त को अपने हिस्से की एक बीघा जमीन गांव के ही व्यक्ति को बेच दी थी। जिसके बाद से श्यामसुंदर लापता था। परिजन यह सोच कर बेफिक्र हो गए कि श्यामसुंदर कमाने बाहर चला गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें – संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर महिला की मौत हुई, हत्या का आरोप

 

 

 

 

मंगलवार रात नगर के सैना रोड पर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर टंगा श्यामसुंदर का शव मिला। मृतक अभी अविवाहित था व मजदूरी कर अपना पेट भरता था। संजय, भूपेंद्र व जितेंद्र नोएडा में मजदूरी करते हैं। गांव में नरेंद्र व शिवकुमार रहते हैं। संजय ने आशंका जताई जमीन बेचने के बाद पैसों को लेकर उनके भाई की हत्या की गई है। कोतवाल विनोद कुमार राय ने कहा अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।

One thought on “राठ में सड़क किनारे पेड़ पर फांसी से लटका शव देख मचा हड़कंप”

  • It’s very easy to find out any matter on web as compared to textbooks, as I found this
    paragraph at this website. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!