Hamirpur: अटारी में लगी आग, गहने, नकदी और गृहस्थी जलकर हुई खाक
नेहा वर्मा, संपादक, विराट न्यूज नेशन।
Hamirpur News: राठ क्षेत्र के औंता गांव में अज्ञात कारणों से अटारी में आग लग गयी। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक जेवरात, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है।
औंता गांव निवासी जयराम सोनी पुत्र गुलजारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम अज्ञात कारण से उनके मकान की अटारी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान से निकलतीं आग की लपटें देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एकजुट हुए ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
जयराम ने बताया कि आग से सोने के बाला, पेडल, ओम, पंखा, चार बैग, बक्सा, अनाज, कपड़े, बर्तन आदि गृहस्थी का सामान व 11 हजार रुपये नकद जल गए। बताया आग से मकान जल गया है। अब उनके पास सिर छिपाने को भी जगह नहीं बची। बताया आग से करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है।

I think this is among the most important information for me.
And i’m glad reading your article. But should remark on few general things, The site style is perfect,
the articles is really nice : D. Good job, cheers xnxx