क्षेत्रीयहमीरपुर

Hamirpur: औंता गांव में अव्यवस्थाओं की शिकायत, सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक, विराट न्यूज नेशन ।

 

 

Hamirpur News: राठ क्षेत्र के औंता गांव में पानी, सफाई आदि समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए ग्रामीण ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। 25 मई तक निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन व अनशन की चेतावनी दी है।

 

 

औंता गांव निवासी राजाराम राजपूत ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर घर नल लगाए गए हैं। जिसके बाद भी ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी नहीं पहुंच रहा। 30 प्रतिशत ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत ने घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं की है। खुले में कचरा फैंकने से गांव में गंदगी फैल रही है।

 

 

 

बताया कि सैकड़ों वर्ष पुराना गहरा चौकी से उमरिया की ओर जाने वाले नाले की पूर्ण सफाई नही कराई गई। वर्षा का जल भरा रहने से महामारी फैलने का खतरा है। बताया कि ऑनलाइन व रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 17 बार शिकायत कर चुके हैं। संबंधित अधिकारी फर्जी आख्या लगाकर निस्तारण दिखा देते हैं। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए मौके पर जाकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

One thought on “Hamirpur: औंता गांव में अव्यवस्थाओं की शिकायत, सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी”

  • I blog quite often and I genuinely appreciate your information. This great article has
    truly peaked my interest. I’m going tto book mark your website and
    keep checking foor new inforemation about once a week.

    I subscribed too yourr Feedd as well. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version