Rath News : सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर से छेड़खानी व मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

नेहा वर्मा, संपादक ।
Hamirpur News : चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोप है कि गोशाला का वीडियो बनाकर शिकायत करने पर आरोपी रंजिश मानते हैं। जिस वजह से घर में घुसकर बुरी नियत से पकड़ा और मारपीट की। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें Rath News : लूट करने की फिराक में तमंचा लेकर खड़े थे तीन युवक, पुलिस ने दबोचा
पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर हैं। 25 जनवरी की दोपहर वह अपने घर में कामकाज में व्यस्त थीं। तभी गांव के पूरन, पुल्ला व जयहिंद उनके घर पहुंचे। नल पाइप लाइन से कचरा साफ न करने की बात कहते हुए गालीगलौज की। उन्होंने कचरा साफ करने की बात कही और गालियां देने का विरोध किया। जिस पर आरोपी मारपीट के लिए आमादा हो गए। विवाद टालने व खुद को बचाने की गरज से वह घर के अंदर चलीं गईं।
यह भी पढ़ें यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा : डाउनलोड करें दौड़ परीक्षा का प्रवेश पत्र, बोर्ड ने डाउनलोड लिंक की जारी
महिला ने आरोप लगाया कि तीनों अंदर घुस गए और उन्हें बुरी नियत से पकड़ कर मारपीट करने लगे। घर से बाहर निकालकर भद्दी भद्दी गालियां दीं। पीड़िता ने बताया कि गोशाला में गोवंशों को कुत्ते नोच रहे थे। जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने शिकायत की थी। शिकायत करने पर आरोपी रंजिश मान रहे थे। इसी रंजिश में उनके साथ घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप लगाया कि आरोपी उसे गांव में न रहने देने की साजिश रच रहे हैं। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Nice blog here! Also your web site so much up very fast! What web host are
you the usage of? Can I get your affiliate link in your host?
I desire my web site loaded up as quickly as yours lol xnxx