हमीरपुर; दही मथते वक्त मथानी में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, बेसहारा हुए बच्चे
नेहा वर्मा, संपादक।
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाने के बड़ेरा खालसा गांव में मथानी में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उपचार के लिए उरई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे मंें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री व ब्रंदावन एकेडमी आवासीय विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विजय राजपूत ने गांव पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढंस बंधाया।
यह भी पढ़ें – यूपी; मुस्लिम युवती इकरा अनवर ने कहा श्री राम हमारे पूर्वज हैं, हाथ में गुदवाया श्री राम का चित्र
चिकासी थाने के बेंदा गांव निवासी जानकी देवी (40) के पति चंद्रप्रकाश की दस साल पहले जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। जानकी देवी अपने बच्चों नीरज (19), बालाप्रसाद (16) व छोटू (12) के साथ अपने मायके बड़ेरा खालसा गांव में रहने लगीं थीं। उनके पिता गयादीन निषाद गांव के कोटेदार हैं। गयादीन ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पुत्री जानकी देवी इलैक्ट्रानिक मथानी से दही मथ रहीं थीं। तभी अचानक मथानी में तेज करंट दौड़ने लगा। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
यह भी पढ़ें – राठ; सदर गांव में विरमा नदी पर पुल के लिए विधायक ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र
करंट से झुलसी जानकी देवी को परिजन उपचार के लिए पड़ोसी जनपद जालौन के उरई शहर जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पालतीं थीं। अपने पीछे पुत्र नीरज, बालाप्रसाद, व छोटू को रोता बिलखता छोड़ गईं हैं। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलामंत्री इंजीनियर विजय राजपूत ने गांव पहुंच कर मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। चिकासी थाने के एसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


A person necessarily help to make seriously posts I’d state.
This is the very first time I frequented your website
page and up to now? I surprised with the research you made
to create this actual put up extraordinary.
Wonderful process! xnxx