उत्तर प्रदेशराज्य

आज के समय में प्रभावी भूमिका निभा रहा मीडिया – संदीप श्रीवास्तव

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

झांसी, यूपी : मऊरानीपुर के श्री राम धाम महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन “वर्तमान समय में मीडिया और पत्रकारिता” विषय पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी गयी।

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमाकांत खरे ने दीप प्रज्वलन से किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में मीडिया अपनी बहुत ही प्रभावी भूमिका निभा रहा है। आज समाचार पत्र के माध्यम से हम अपने आसपास की जानकारी को प्राप्त करते ही हैं। साथ ही अपने पास एक नवीन भाषा शैली को भी जानने-समझने में सुविधा प्राप्त होती है।

 

 

 

 

महाविद्यालय के प्रबंधक शरद खरे कहा आज के दौर में अखबारों से अच्छा कोई शिक्षक नहीं हो सकता है ।युवाओं को अगर अपनी भाषा शैली में सुधार लाना है और एक प्रेरणादाई लेखन लिखना है, तो रोज अखबार को पढ़ना और मनन करना होगा। कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नितिन मुकेश ने कहा अखबारों के माध्यम से हमें भाषा, समसामयिक मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है ।

 

 

 

 

कृषि विभाग के प्रवक्ता डॉ हेमंत तिवारी ने कहा हमें अखबारों के माध्यम से ही आसपास की जानकारी, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में चल रही उथल-पुथल, खेल सिनेमा मनोरंजन आदि की स्पष्ट सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है। डॉ संघर्ष कुमार श्रीवास्तव, डॉ चक्रपाणि चतुर्वेदी, डॉ विवेक तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। महाविद्यालय के विवेक तिवारी, मनीष दुबे, नितिन मुकेश, मो इशाक खान आदि मौजूद रहे।

5 thoughts on “आज के समय में प्रभावी भूमिका निभा रहा मीडिया – संदीप श्रीवास्तव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version