क्षेत्रीयहमीरपुर

हमीरपुर; पत्नी को ठुकरा कर रचाई दूसरी शादी, दो साल से दर दर न्याय मांग रही महिला

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के 20 माह बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था। शादी में दान दहेज देने के बावजूद ससुराली शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में पचास हजार रूपये व बाइक की मांग कर रहे थे। पति द्वारा दूसरी शादी करने पर पीड़िता दो साल से न्याय के लिए दर दर भटक रहीं हैं। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

 

यह भी पढ़ें – राठ; सड़क पर फन फैलाकर बैठे नांगराज, थम गया मुख्य मार्ग का यातायात

 

राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी सरिता पत्नी प्रेमचंद्र ने बताया कि 2 जुलाई 2017 को उनका विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में पचास हजार रूपये व बाइक की मांग पर उनका उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली उन्हें भूखा रख कर मारपीट करते थे। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपने मायके में जानकारी दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों को अपनी परिस्थिति का हवाला देते हुए अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई। जिसके बाद ससुराल पक्ष का उत्पीड़न और बढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें – व्हाई सुड आई मैरी… में इंजीनियरिंग स्टूडेंट अविरल त्रिपाठी का लेख शामिल

 

सरिता का आरोप है कि 3 मार्च 2019 को ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जबरन धनौरी गांव के पास छोड़ कर भाग गए। उसने किसी प्रकार फोन पर अपने मायके में घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे बसवारी गांव निवासी मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। दहेज न लाने पर अपने रखने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

One thought on “हमीरपुर; पत्नी को ठुकरा कर रचाई दूसरी शादी, दो साल से दर दर न्याय मांग रही महिला”

  • I loke the valuablle informatin you provikde on yyour articles.
    I will bookmark your blog and test once more here regularly.

    I am somkewhat sure I will be told a lot of new stuff right here!
    Good luck for the next! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version