उत्तर प्रदेशराज्यहमीरपुर

Hamirpur : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ अंसार आलम, 8 साल की बच्ची को नग्न कर की थी अश्लील हरकत

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक, विराट न्यूज नेशन ।

 

 

Hamirpur News : जरिया थाना पुलिस ने 8 साल की बच्ची के कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी अंसार आलम को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ है।

 

 

मां के साथ खेत पर गयी थी मासूम बच्ची

जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार को उसकी पत्नी अपनी 8 साल की बेटी के साथ स्कूल के पास खेत मे कटाई करने गयी थी। मां कटाई करने लगी वहीं बच्ची स्कूल के पास खेल रही थी। तभी वहां पहुंचे बिहार प्रान्त के किशनगंज जनपद निवासी अंसार आलम (30) ने बच्ची के कपड़े उतार दिए। पिता का आरोप है कि आरोपी उनकी बच्ची को नग्न कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

 

 

मासूम बेटी की स्थिति देखकर दंग रह गयी मां

बच्ची डर गई और शोर मचाया। बेटी की चीख पुकार सुनकर मां मौके पर पहुंची और विरोध किया। जिसपर आरोपी भाग खड़ा हुआ। बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी। जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गए। सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बीरा गाँव मे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास है। जिसपर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की।

 

 

आरोपी ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग

इंस्पेक्टर ने बताया कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान बाएं पैर के घुटने में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया व गोहांड सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

 

एनकाउंटर करने वाली टीम में यह रहे जांबाज

गोहांड सीएचसी प्रभारी डॉ अंजुल ने बताया कि युवक के पैर में गोली लगी है जिसका उपचार किया गया। आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी मयंक चंदेल, एसआई रमाकान्त शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिवेंद्र यादव, कांस्टेबल कपिल कुन्तल, अभिनव सिंह, मनोज यादव, ऋजुल मजूरिया शामिल रहे।

2 thoughts on “Hamirpur : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ अंसार आलम, 8 साल की बच्ची को नग्न कर की थी अश्लील हरकत”

  • I like the efforts you have put in this, thanks for all the great articles.

  • Hello I am so excited I found your webpage, I really
    found you by mistake, while I was researching on Bing for something else, Regardless I am here
    now and would just like to say thanks a lot for a remarkable post and a all
    round interesting blog (I also love the theme/design), I
    don’t have time to read it all at the moment but I
    have saved it and also added in your RSS feeds, so when I have time I will be
    back to read a lot more, Please do keep up the
    great work. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version