क्षेत्रीयहमीरपुर

स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur, UP : राठ के ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह चल रहा है। जिसकी शुरुआत अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता से हुआ। पहले दिन दौड़ व खोखो प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

सौ मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में नीलम देवी प्रथम, दीक्षा द्वितीय व मानदेवी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में अखिलेश कुमार प्रथम, सागर कुशवाहा द्वितीय व रामराजा तृतीय रहे। खो खो प्रतियोगिता में ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ एवं आर पी महाविद्यालय बरुआसागर के मध्य मैच में ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ की टीम विजेता रही । द्वितीय मैच में ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के बीच मैच हुआ। जिसमें ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ की टीम विजय रही।

 

 

 

 

तीसरा मैच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एम बरुआ सागर के मध्य हुआ जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की टीम विजय घोषित की गई। प्वाइंट के आधार पर विजेताओं की घोषणा हुई। गुरुवार को खोखो का फाइनल मैच होगा। जिसमें विजेता की घोषणा की जाएगी। मुख्य अतिथि एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे व ट्रेनी एसडीएम शांतनु सिंन सिनवार ने खेल भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया।

 

 

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र सिंह ने खेलकूद में करियर की संभावनाओं पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के खेल प्रशिक्षक अजय त्रिपाठी, प्रतियोगिता संयोजक डॉ अमित बिसेन, डॉ नरेश कुमार सिंह, प्रोफेसर हल्के प्रसाद, डॉ सतीश राजपूत, डॉ दुर्गेश, डॉ बलवंत सिंह, डॉ वरुण कुमार सिंह, डॉ विनोद पाण्डेय, डॉ उमाकांत सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ सत्येंद्र अग्रवाल, डॉ शीला सिंह, डॉ कमलेश राजपूत, डॉ आरबी शर्मा आदि रहे। संचालन डॉ सरजू नारायण ने किया।

 

6 thoughts on “स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version