राठ में रिक्शा चालक से मारपीट, रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप
नेहा वर्मा, संपादक।
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा चालक से चार लोगों ने रास्ते में रोक कर मारपीट कर दी। बीचबचाव करने पर रिक्शा सवार से भी मारपीट की। रिक्शा चालक ने मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
जरिया थाने के पहरा गांव निवासी टिंकू ने बताया ई रिक्शा चालक हैं। रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया बुधवार शाम गांव के धर्मेंद्र को रिक्शा से राठ ले जा रहे थे। जलालपुर रोड पर बहपुर गांव के पास चार लोगों ने रिक्शा रोक कर उनके साथ मारपीट की।
विरोध करने पर सवारी धर्मेंद्र के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप लगाया उनकी जेब में पड़े 34 सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। बताया आरोपियों में से एक व्यक्ति बहपुर गांव का है जिसे पहचान लिया। कोतवाल विनोद कुमार राय ने कहा मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी।

Exceptional post however I was wondering if you could write a litte more on this subject? I’d be very grateful if you could elaborate a little bit more. Appreciate it!
Hey there! Someone iin my Facebook group shared thgis sitee with us so I came to check iit out.
I’m definitely enjoying the information. I’m bookmarking and ill
be tweeting this too my followers! Terrific blog andd wondewrful design.
xnxx