क्षेत्रीयहमीरपुर

खेत की जुताई कर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर में दब कर हुई मौत

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में खेत की जुताई कर घर लौट रहा किसान रास्ते में जानवर बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। असंतुलित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटने से किसान उसमें दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

 

जरिया थाने के करियारी गांव निवासी चरन सिंह ने बताया उनके बड़े भाई कमलेश कुमार (45) खेती से परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके नाम पर डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। वहीं कुछ जमीन बलकट लेकर फसल उगाते थे। यही उनके परिवार के भरण पोषण का एकमात्र साधन था। बताया शनिवार को खेतों की जुताई करने गए थे। देर शाम जुताई के बाद ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे।

 

 

 

 

रास्ते में अचानक उनके ट्रैक्टर के सामने कुछ जानवर आ गए। जिन्हें बचाने के प्रयास में वह ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठे। असंतुलि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें दब कर कमलेश कुमार घायल हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने बाहर निकाला व सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी ऊषा, पुत्री मोहनी (18), रोशनी (14), पुत्र मोहित (8) को रोता बिलखता छोड़ गया।

5 thoughts on “खेत की जुताई कर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर में दब कर हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version