राठ; गेहूं खरीद केंद्र में किसान द्वारा गेहूं जलाने के मामले में नायब तहसीलदार ने की जांच
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद के राठ नगर में एक माह से गेहूं खरीद केंद्र पर डेरा जमाए किसान ने खरीद न होने पर अनाज अनाज के ढेर में आग लगा दी थी। वहीं केंद्र प्रभारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे। उक्त मामले में नायब तहसीलदार ने क्रय केंद्र पहुंच अभिलेख खंगाले। क्रय केंद्र में दर्ज किसानों के नामों से गांव गांव किसानों का सत्यापन कराने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर; गेहूं खरीद केंद्र पर खरीद न होने से नाराज किसान ने अपना गेहूं जलाया
राठ क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी पुष्पेंद्र राजपूत ने गुरूवार शाम नवीन सब्जी मंडी स्थित खरीद केंद्र में अपने अनाज के ढेर में आग लगा दी थी। पुष्पेंद्र का आरोप था कि एक माह पूर्व केंद्र पर अनाज लेकर पहुंच गए थे। प्रभारी द्वारा खरीद न कर उन्हें रोज टाला जा रहा था। उन्होंने केंद्र प्रभारियों पर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली का आरोप भी लगाया था। उक्त मामले को हमने अपनी न्यूज बेवसाइट के माध्यम से जोरशोर से उठाया था। जिसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर; कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ कर भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
शनिवार को नायब तहसीलदार घनेंद्र कुमार सिंह ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों के अभिलेख देखने के साथ ही किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी अवैध तरीके से व्यापारियों का गेहूं खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नौरंगा के किसान पुष्पेंद्र का गेहूं खरीद लिया गया है। खरीद केंद्रों के रजिस्टरों में किसानों के नाम पते का मिलान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारियों द्वारा वारदाना की कमी व उठान न होने की समस्या बताई गई है। जिससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

Good day very nice website!! Guy .. Beautiful .. Wonderful .. I’ll bookmark your blog and take the feeds additionally?KI am satisfied to find so many useful information right here within the post, we’d like develop more techniques on this regard, thanks for sharing. . . . . .
You made some decent points there. I seemed on the web for the issue and found most individuals will go together with together with your website.
Cảm ơn vì đã cung cấp nội dung chất lượng như vậy netmirror .com TONY10-13
Sau vài ngày trải nghiệm cricfy app download , mình cảm thấy giao diện thân thiện và phù hợp với nhiều đối tượng người dùng. TONY10-13
Useful info. Lucky me I discovered your website by chance, and
I’m surprised why this coincidence did not happened earlier!
I bookmarked it. xnxx