क्षेत्रीयहमीरपुर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राठ नगर इकाई का गठन हुआ

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राठ नगर इकाई का गठन हुआ। राठ में आंबेडकर चौराहा पर शिवकुमार गुप्ता के आवास पर संगठन की जिला व नगर इकाई की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री बृजेंद्र सोनी भोले की सहमति से नगर कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

 

 

 

यह भी पढ़ें  वृद्ध किसान के शव को झाड़ियों में फेकने का प्रयास कर रहे थे युवक, मौके पर पकड़े गए

 

 

नगर अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया ने बताया कि शिवकुमार सोनी को नगर प्रभारी बनाया गया है। वहीं नगर कार्यकारिणी में सुरेश कुमार सोनी महासचिव, प्रशांत गुप्त राष्ट्रवादी को महामंत्री, प्रवीण कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, शिवकुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सोनी, जय नारायण पचौरी, मुकेश गुप्ता, विशाल आनंद व पवन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। मुकेश यादव, प्रकाश चंद्र पुरवार, अरविंद गुप्ता, अंकित माहेश्वरी, प्रेम प्रकाश अरजरिया, आकाश कोहली को नगर मंत्री मनोनीत किया गया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें  राठ में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबी महिला और किसान, दोनों की मौत

 

 

 

मोहम्मद जाबिर खान, मनीष बुधौलिया, अंबर गुप्ता, सुलभ चचौंदिया, बृजेंद्र गुप्ता, धर्म पाल राजपूत, चंद्रशेखर गुप्ता को संगठन मंत्री मनोनीत किया। उज्जवल नगायच विधि सलाहकार, अजहर बेग मीडिया प्रभारी तथा चंद्रशेखर वाजपेयी, नीलेश माहेश्वरी, अरशद अली, सुधांशु द्विवेदी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। डॉ हरिओम नगायच, राजेंद्र सिंह राजपूत, सुरेश कुमार माहेश्वरी, शिवराम स्वर्णकार संरक्षक मंडल में शामिल हुए। कामेश गुप्ता, विकास साहू, सुशील सोनी, धर्मेंद्र साहू, राजेंद्र सराफ, ठाकुर द्रगपाल सिंह, नीरज गुप्ता आदि जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

One thought on “भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राठ नगर इकाई का गठन हुआ

  • **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version