राठ में किसान यूनियन की पंचायत- कर्ज व बिजली के बिल माफी का मुद्दा उठाया
नेहा वर्मा, संपादक ।
Hamirpur News : राठ में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसान पंचायत की। मांगों से संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
यह भी पढ़ें राठ में विवाहिता की हालत बिगड़ी और हो गई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
तहसील अध्यक्ष खेमराज ने कहा कि मूंगफली खरीद का भुगतान कराने के लिए 24 जनवरी को धरना दिया था। जिसमें भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया था। बताया अभी तक भुगतान नहीं किया गया। वहीं किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बकाया बिजली बिल माफ किए जाने, किसान संपूर्ण समाधान दिवस जिला मुख्यालय में कराने, मौरंग का खनन मानक के अनुरूप किए जाने की मांग उठाई।
यह भी पढ़ें Hamirpur News: सड़क पर बही शराब, महिलाओं ने ठेके में की तोड़फोड़
वहीं बताया कि रिहुंटा व गोहांड बिजली सब स्टेशन को राठ की 132 की एक ही लाइन से चलाया जाता है। जिससे दोनों पावर हाउस का लोड पड़ने के कारण बिजली आपूर्ति बाधिक होती है। दोनों पावर हाउस की लाइनें अलग अलग कराने की मांग की। भोले सिंह राजपूत, चंद्रशेखर सिंह, सुखसिंह राजपूत, जयकरन, कुलदीप राजपूत, प्रहलाद सिंह, द्वारकाप्रसाद, मदन, सुरेश कुमार, देवपाल आदि रहे।

Write more, thats all I have to say. Literally, it seems as though you relied
on the video to make your point. You definitely know what youre talking about, why waste your
intelligence on just posting videos to your blog when you could be giving us
something informative to read? xnxx