राठ सीएचसी में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की भरमार
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद में राठ नगर की सीएचसी में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों की भरमार होती जा रही है। सीएचसी के प्रसूति केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स पर बाहर से दवाएं मंगाने व सुविधा शुल्क लेने के आरोप लग रहे हैं। शुक्रवार को भी दो प्रसूताओं ने स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अधीक्षक मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कह रहे हैं।
राठ कोतवाली क्षेत्र के बिगवां गांव निवासी संदीप ने बताया पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी के प्रसूति केंद्र में भर्ती कराया। जहां स्टाफ नर्स ने सुरक्षित प्रसव का आश्वासन दिया। आरोप लगाया नर्स ने बाहर से दवाएं मंगाई। उन्होंने अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर से 15 सौ रुपये की दवाएं लाकर दीं। आरोप लगाया सुविधा शुल्क वसूलने के बाद प्रसव कराया।
इसी प्रकारं गल्हिया गांव की रेखा ने बताया स्टाफ नर्स ने दो हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। किसी तरह 14 सौ रुपये की व्यवस्था की। आरोप लगाया सुविधा शुल्क लेने के बावजूद नर्स ने सही से इलाज नहीं किया। उन पर बाकी रुपये देने का दबाव बनातीं रहीं। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ अजय चौरसिया ने कहा स्टाफ नर्स की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं।

Good post. I’m experiencing some of these issues aas well..
xnxx