महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पाल समाज ने निकाली शोभा यात्रा
Maharani Ahilyabai Holkar jayanti: हमीरपुर जनपद में भारतीय संस्कृति की संरक्षक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
For more information, please Follow us on Google News
नेहा वर्मा, संपादक, विराट न्यूज नेशन।
Hamirpur News: महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर पाल समाज ने नगर में रैली निकाली। कांच मंदिर में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
यह भी पढ़ें तमंचे पर डिस्को करते हुए बनाया वीडियो और हो गया वायरल, अब खोज रही पुलिस
उरई रोड स्थित कांच मंदिर से रैली की शुरूआत हुई। कांच मंदिर के अध्यक्ष गोकुल पाल व पाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश पाल नंदना ने फीता काटकर शुभारंभ किया। आंबेडकर चौराहा, रामलीला, पड़ाव चौराहा, बारहखंभा होते हुए कांच मंदिर में समापन हुआ। गोष्ठी में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
यह भी पढ़ें Summer Camp: गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिता में दामिनी बनीं विजेता, तानिया सेकेंड
Maharani Ahilyabai Holkar jayanti: डॉ नवनीत ने समाज के होनहार युवाओं को सम्मानित किया। संचालन समिति के प्रवक्ता जीतू पाल व महेंद्र पाल ने किया। संरक्षक सुनील पाल, उपाध्यक्ष अरविंद पाल, गजराज फौजी, भास्कर पाल, आनंद, पूरन, भारत, धर्मपाल, दुर्गाप्रसाद आदि रहे।


As I web site possessor I believe the content material here is rattling magnificent , appreciate it for your hard work. You should keep it up forever! Good Luck.