क्षेत्रीयहमीरपुर

लेखपालों का कार्य बहिष्कार: काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Spread the love

Lekhpals boycott work: हमीरपुर जनपद में लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। हाथों में काली पट्टी बांध कर सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं वजह।

नेहा वर्मा, संपादक, विराट न्यूज नेशन।

Hamirpur News: लंबित मांगें पूरी न होने पर लेखपाल संघ तहसील इकाई राठ ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा है।

यह भी पढ़ें  Christian Witch Hunting History: क्या सच में जादूगरनी थीं या यह धर्मांधता का अंधेरा सच था?

धरने का नेतृत्व कर रहे कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस यादव ने कहा कि नियत यात्रा भत्ता एरियर, क्राप कटिंग, सुनश्चित करियर प्रोन्नति, एग्रीस्टैक योजनांतर्गत पड़ताल की धनराशि समय से न दिया जाना, किसान सम्मान सूची में भू-अंकन के एवज में प्रोत्साहन राशि का भुगतान न किया जाना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि मांगें लंबे अर्से से लंबित हैं। जिसपर शासन स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  रोमांस की हदें पार: चलती बाइक में टंकी पर युवक से लिपटी थी युवती, वीडियो हो रहा वायरल

Lekhpals boycott work: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की है। संचालन तहसील मंत्री मनीष कुमार गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, अरिमर्दन सिंह, रघुकुल भूषण द्विवेदी, अरविंद राजपूत, जितेंद्र बहादुर सिंह, शिवकुमार कबीर, लोकेंद्र सिंह, सावित्री पाल, कविता द्विवेदी, कामता द्विवेदी, रघुबीर राजपूत आदि ने संबोधित किया।

One thought on “लेखपालों का कार्य बहिष्कार: काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन”

  • Thanjs for one’smarvelous posting! I truly enjoyed reading it, you’re a great author.
    I will be suhre to bookmark your blog and will come back iin the foreseeable
    future. I want to encoureage yyou to ultimately
    continue yoir great work, have a nkce weekend! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version