राठ में दो घरों से आठ लाख के जेवरात हुए चोरी, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
नेहा वर्मा, संपादक ।
Hamirpur News : राठ कस्बे के चरखारी रोड प्रेमनगर मोहल्ला और राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में घुसे चोर करीब आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। कड़ाके की सर्दी का फायदा उठाते हुए चोर अधिकांश सूने पड़े घरों को निशाना बना रहे हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें राठ में आधार अपडेट कराना नहीं आसान, सता रहा सरकारी योजनाओं से वंचित होने का डर
राठ नगर के चरखारी रोड प्रेम नगर मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को अपने गांव गए थे। रात में सूना घर पाकर चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। अंदर बक्से में रखीं सोने की झुमकी, दो जंजीर, दो अंगूठीं, दो जोड़ी बाला, मनचली, चांदी की दो हाफ पेटी, दो जोड़ी पायल, बालचोटी, कमरबंद चोरी कर ले गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर के अंदर जाते व बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। देवेंद्र ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है।
यह भी पढ़ें Hamirpur News : जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 376413786 रुपये के बजट को मिली स्वीकृति
कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी नरेश कुमार अहिरवार ने बताया कि परिवार सहित दिल्ली में मजदूरी करते हैं। जिसके चलते घर में ताला पड़ा रहता है। शुक्रवार रात सूना घर देख चोर उनके घर में घुस गए। बताया कि चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया। और उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, बैंदी, नथ, चेन, झुमकी, दो जंजीर सहित लाकेट, चांदी की कमरबंद, पांच जोड़ी पायलें चोरी कर लीं। बताया चोरी गए जेवरात की कीमत करीब तीन लाख रुपये होगी। सूचना मिलने पर वह वापस लौटे और कोतवाली में तहरीर दी।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
I know this if off topic but I’m looking into starting my
own blog and was wondering what all is required to get set up?
I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny?
I’m not very web savvy so I’m not 100% positive. Any tips or advice would be greatly appreciated.
Appreciate it xnxx