क्षेत्रीयहमीरपुर

राठ में आधार अपडेट कराना नहीं आसान, सता रहा सरकारी योजनाओं से वंचित होने का डर

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : नगर में आधार सेंटरों पर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भारी भीड़ लग रही है। किसान सम्मान निधि, राशन आदि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है। लोग कई दिनों से आधार सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं जिसके बावजूद आधार अपडेट कराने में सफल नहीं हो रहे। तय समय सीमा निकलने पर सरकारी योजनाओं से वंचित होने का डर भी सता रहा है।

 

डेढ़ महीने बाद की मिली डेट –

डॉ पवन राजपूत
डॉ पवन राजपूत

राठ के अतरौलिया मोहल्ला निवासी डॉ पवन राजपूत ने बताया कि बेटी पावनी का आधार अपडेट कराना है। कई दिन से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को आर्यावर्त बैंक शाखा के सेंटर में 4 मार्च की तिथि दे दी गई। जबकि उन्हें आधार की अभी जरूरत है।

 

नगर में सरकारी परिसरों में चलने वाले छह आधार इनरोलमेंट अपडेट सेंटर थे। वर्तमान में आर्यावर्त बैंक शाखा, बीआरसी व पोस्टऑफिस में ही सेंटर संचालित हैं। जबकि एसबीआई, इंडियन बैंक व बीएसएनएल के आधार सेंटर बंद हैं। सात आधार अपडेट सीएससी सेंटर हैं। जहां मात्र फोन नंबर व पता अपडेट किया जाता है। राशन कार्ड में सभी यूनिटों की केवाईसी अपडेट हो रही है। जिसमें अधिकांश बच्चों के आधार अपडेट न होने से केवाईसी नहीं हो रही। केवाईसी न होने पर राशन मिलना बंद हो जाएगा।

 

तो रुक जाएगी बच्चे की पढ़ाई –

Virat news nation
चौकीदार गयाप्रसाद

टिकरिया गांव के चौकीदार गयाप्रसाद ने बताया छह साल के बेटे का नगर के विद्यालय में दाखिला कराया है। विद्यालय में आधार कार्ड मंगाया जा रहा है। एक माह से प्रयास कर रहे पर आधार कार्ड नहीं बना। वहीं स्कूल वाले आधार कार्ड न होने पर दाखिला निरस्त करने की बात कहते हैं।

 

किसान सम्मान निधि के लिए किसान फार्मा रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। इसमें भी आधार अपडेट होना चाहिए। कई लोगों को आधार में नाम सही कराना है। तय समय सीमा के बाद किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। आधार अपडेट सेंटरों की कमी से भटक रहे लोगों ने शुक्रवार को बच्चों सहित तहसील में प्रदर्शन किया था। जिसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा। मात्र तीन सेंटर हैं जहां सैकड़ों की भीड़ रहती है। एक से डेढ़ महीने बाद की तिथि मिल रही है।

One thought on “राठ में आधार अपडेट कराना नहीं आसान, सता रहा सरकारी योजनाओं से वंचित होने का डर”

  • Spot on with this write-up, I actually feel this website needs a lot more attention.
    I’ll probably be returning to see more, thanks for the information! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!