क्षेत्रीयहमीरपुर

हमीरपुर; खेत में आमों की रखवाली कर रहे युवक की हालत बिगड़ी, हुई मौत

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद में राठ क्षेत्र के नंदना गांव में खेत में लगे आम के पेड़ों की रखवाली कर रहे युवक की अचानक से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को आशंक है कि युवक की मौत लू लगने से हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

 

यह भी पढ़ें – COVID-19; ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही, पेट के बल लेट जाइए

 

राठ कोतवाली क्षेत्र के नंदना गांव निवासी धीरेंद्र कुमार पुत्र जागेश्वर ने बताया कि सोमवार शाम उनके बड़े भाई रूपेंद्र कुमार (32) खेत में लगे आम के पेड़ों की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक उनके पेट में तकलीफ हुई और हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धीरेंद्र ने आशंका जताई है कि लू लगने से उनके भाई की मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी रोशनी व दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

3 thoughts on “हमीरपुर; खेत में आमों की रखवाली कर रहे युवक की हालत बिगड़ी, हुई मौत”

  • I do agree with all of the ideas you’ve presented in your post. They’re really convincing and will certainly work. Still, the posts are too short for beginners. Could you please extend them a bit from next time? Thanks for the post.

  • I have been examinating out a few of your posts and i can state nice stuff. I will definitely bookmark your blog.

  • Heya are using WordPress for your site platform?
    I’m new to the blog world but I’m trying to get started and create my own. Do you need any coding knowledge to make your
    own blog? Any help would be greatly appreciated! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version