क्षेत्रीयहमीरपुर

हमीरपुर; डीएम डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने समाधान दिवस की शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करने के निर्देश दिए

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद की राठ तहसील के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने सभी शिकायतें गुणवत्तापूर्ण तरीके व समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 127 शिकायती पत्र आए। जिनमे 17 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें – व्हाई सुड आई मैरी… में इंजीनियरिंग स्टूडेंट अविरल त्रिपाठी का लेख शामिल

 

समाधान दिवस में गोहांड ब्लाक के अकौना गांव निवासी नंदनी पत्नी चरण सिंह व भगवानदास ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त का भुगतान न होने की शिकायत की। चिल्ली गांव के शंकर व जखेड़ी के कालीचरन ने जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। सदर गांव के मलखान सिंह निषाद ने बताया कि गांव का जर्जर संपर्क मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है। पनवाड़ी रोड से गांव तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की है। टोला खंगारन के जगरूप सिंह ने बताया कि सीपीपीसीपीएम कंपनी में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी गई है।

 

यह भी पढ़ें – डाॅ संतोष सिंह बनीं मिशन मोदी अगेन पीएम की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री

 

राठ की गल्ला मंडी निवासी रोशनी ने बताया कि उनके पिता मंडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी पाने के लिए भटक रहीं हैं। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने समय से सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके वैश्य, एसडीएम अशोक यादव, सीओ अखिलेश राजन, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता विमल कुमार, नगर पालिका ईओ केके मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

2 thoughts on “हमीरपुर; डीएम डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने समाधान दिवस की शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करने के निर्देश दिए”

  • I’m really inspired along with your writing skills as neatly as with the layout for your blog. Is that this a paid subject matter or did you customize it yourself? Either way keep up the nice high quality writing, it’s uncommon to see a nice weblog like this one nowadays!

  • Hello! I just wish to give you a huge thumbs up for the
    excellent information you’ve got right here on this post.
    I am returning to your blog for more soon. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version