हमीरपुर; प्राइवेट शिक्षक के घर से 40 हजार रुपये नगद व आठ लाख के जेवरात चोरी
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद में जरिया थाना क्षेत्र के बागीपुरा गांव में एक प्राइवेट शिक्षक के घर से लाखों की चोरी हुई है। घर मे घुसे चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई है। इससे पहले भी शिक्षक के पशु बाड़े से चार भैंसें चोरी हो चुंकीं हैं। पीड़ित शिक्षक ने थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें – यूपी; सीएम योगी का बड़ा फैसला, लॉक डाउन उल्लंघन में दर्ज सभी मुकदमे रद्द होंगे
बागीपुरा गांव निवासी सोहनलाल ने बताया कि बच्चों को कोचिंग पढ़ा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार रात उनकी पत्नी व बहू एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गयीं थीं। घर पर उनका बड़ा पुत्र व पुत्री पूनम सो रहे थे। तभी मकान के बाहर बने शौचालय से होकर चोर घर मे घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर वहां रखे तीन बक्से उठा लिए। मुख्य दरवाजा खोल कर बाहर निकल गए।
यह भी पढ़ें – डाॅ संतोष सिंह बनीं मिशन मोदी अगेन पीएम की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री
शनिवार सुबह पांच बजे चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। खोजबीन करने पर गांव में ही एक बाड़े में टूटे हुए बक्से पड़े मिले। चोर बक्सों के ताले तोड़ कर उनमें रखे करीब आठ लाख रुपये के जेवरात व 40 हजार रुपये नगद ले गए। यह जेवरात उनकी पुत्री पूनम व बहु के थे। शिक्षक ने बताया कि बीते वर्ष पांच अगस्त की रात उनके पशु बाड़े से चार भैंसें भी चोरी हो गईं थीं। वहीं इस संबंध में हल्का इंचार्ज शनि चतुर्वेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Hello! Thhis post coupd not bbe written any better! Reading through
this post remibds me of my previous roo mate!
He aloways kept chatting about this. I will forward
this write-up tto him. Fairly cerrtain he wipl have a good read.
Thanks for sharing! xnxx