क्षेत्रीयहमीरपुर

हमीरपुर; ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन नहीं आया काम, एसडीएम से लगाई गुहार

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद में राठ क्षेत्र के नंदना बहपुर गांव का नाला बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन दिन पहले काम रोक कर धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जल निकासी के लिए पुलिया बनवाए जाने का आश्वासन दिया था। समय सीमा निकलने के बाद भी काम होते न देख ग्रामीणों ने एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाई।

 

यह भी पढ़ें – एक घाट पर प्यास बुझा रहे पांच सैकड़ा पशु पक्षी, पूर्व फौजी ने मवेशी व परिंदों के लिए बना दिया तालाब

 

नंदना-बहपुर गांव के नीरज कुमार राजपूत, देवेंद्र कुमार, लखनलाल, राधा चरन, धरम सिंह, चंद्रभान, दयाशंकर, शिवरतन सिंह राजपूत आदि ने बताया कि दोनों गांव से जल निकासी के लिए नाला बना हुआ है। गांव के समीप से बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण नाला बंद कर दिया गया। नाला निर्माण न होने से जलनिकासी बाधित हुई है। जिस कारण दोनों गांव में जलभराव का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 मई को सभी ने मौके पर पहुंच कर शांति पूर्वक सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन किया था।

 

यह भी पढ़ें – राठ; वीडियो वायरल होने पर फंस गए जुआरी, चेहरे पहचान कर पकड़ रही पुलिस

 

ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी होने पर कार्यदायी संस्था यूपीडा के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने 3 दिन के अंदर नाला निर्माण का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अधिकारी अपना वादा पूरा करते हुए उनकी समस्या का समाधान जरूर करेंगे। किन्तु उनकी यह उम्मीद भी टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि समय सीमा बीतने के बावजूद नाले का काम शुरू नहीं कराया गया है। जबकि मिट्टी से अवरोध उत्पन्न करने का काम जारी है। एसडीएम अशोक यादव को सौंपे ज्ञापन में नाले पर पुलिया के निर्माण कराने की मांग की है।

Advertisement…

Please contact us- 7080957263
लॉक डाउन में आर्टिफिशियल ज्वैलरी के लिये संपर्क करें
मां लक्ष्मी ज्वैलर्स, (प्रभात सोनी)
Con- 7080957263
पता- घास मंडी, कोटबाजार राठ

One thought on “हमीरपुर; ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन नहीं आया काम, एसडीएम से लगाई गुहार”

  • It’s very easy tto find oout any topic on weeb as compared to books, as I foumd this post at
    this website. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version