क्षेत्रीयहमीरपुर

Hamirpur : खड़ी बाइक में कार ने मारी टक्कर, बाइक पर बैठे युवक की मौत

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक, विराट न्यूज नेशन ।

 

 

Hamirpur News : हमीरपुर मार्ग पर गुंदेला गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लघुशंका करने गया उसका साथी बालबाल बच गया।

 

 

 

जनपद महोबा के चरखारी थाने के रिवई गांव निवासी प्रमोद (20) पुत्र कल्लू अहिरवार ने बताया कि अपने पड़ोसी पवन (19) पुत्र महीपत अहिरवार के साथ अपने मामा के यहां बिहुंनी गांव जा रहा था। बिहुंनी से पहले गुंदेला गांव के पास नहर पुलिया मोड पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए थोड़ी दूर चला गया। जबकि पवन बाइक पर ही बैठा रहा।

 

 

 

बताया कि गुंदेला की ओर से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। लहुलुहान हालत में एंबुलेंस की मदद से पवन को मुस्करा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

One thought on “Hamirpur : खड़ी बाइक में कार ने मारी टक्कर, बाइक पर बैठे युवक की मौत”

  • We’re a gaggle of volunteers and opening a new scheme in our community.
    Your web site provided us with valuable info to work on. You have performed an impressive task and our
    entire group shall be grateful to you. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version