Breaking News : सड़क किनारे झाड़ियों में महिला से किया दुष्कर्म, मायके का झांसा देकर ले गया था अपने साथ
विराट न्यूज नेशन डेस्क, हमीरपुर ।
breaking News : हमीरपुर के राठ में रहने वाली एक महिला को उसका पड़ोसी मायके ले जाने के बहाने अपने साथ बाइक से ले गया। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने सड़क किनारे झाड़ियों में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वहीं 53 हजार रुपये व पहने हुए जेवरात छीन कर भाग गया। पीड़िता ने राठ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें – HAMIRPUR NEWS : प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने की आत्महत्या
जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि नगर के एक मोहल्ले में रहतीं हैं। बिहार के रोहताश जिले में उनका मायका है। बृहस्पतिवार शाम करीब 6.45 बजे मोहल्ले में रहने वाले गांव के व्यक्ति ने उनसे कहा कि मायके वालों ने बुलाया है। जल्दी से मायके ले जाने का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। उन्हें बस में नही बैठाया और बाइक से हरपालपुर तक जाने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि पनवाड़ी के आगे आरोपी ने उनके 53 हजार रुपये छीन लिए।
यह भी पढ़ें – पति के साथ स्कूल में मिली वार्डन तो डीसी ने थमाया नोटिस, आहत वार्डन ने किया आत्महत्या का प्रयास
महिला ने आरोप लगाया कि उसे सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर उनके सारे जेवरात छीन लिए और दुष्कर्म किया। उन्हें उसी हालत में छोड़कर भाग गया। उन्होंने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे देवर वापस घर लाए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि पूंछतांछ में घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र की सामने आई है। महिला को संबंधित थाने में शिकायत करने की बात कही है।

Simply want to say your article is as astounding.
The clarity in your post is just spectacular and i could assume you’re an expert on this subject.
Well with your permission allow me to grab your feed to
keep up to date with forthcoming post. Thanks a million and
please carry on the rewarding work. xnxx