क्षेत्रीयहमीरपुर

राठ में एसडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सैनिक, सुलह के बाद धरना समाप्त

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : राठ पावर हाउस में एसएसओ पद पर तैनात पूर्व सैनिक को बेवजह हटाने का आरोप लगाते हुए पूर्व सैनिक तहसील में धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए एसएसओ को तैनाती दिलाई। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।

 

 

यह भी पढ़ें  हैलो पापा, मेरे बच्चों का ध्यान रखना… बेटे के आखिरी शब्द फिर जंगल में मिली लाश

 

 

बीते माह बिजली विभाग के एसडीओ शिवेंद्र कुमार व पावर सबस्टेशन एक में एसएसओ पद पर तैनात पूर्व सैनिक महेश यादव के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने एसएसओ को हटा दिया था। साथी को ड्यूटी से हटाने पर पूर्व सैनिक नाराज हो गए। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने एसडीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की।

 

 

यह भी पढ़ें बाबा साहब के नाम पर विपक्षी पार्टियों ने जनता को गुमराह किया – डॉ उमाकांत सिंह

 

 

विधायक, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सुनवाई न होने पर शुक्रवार सुबह पूर्व सैनिक तहसील में धरने पर बैठ गए। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। एसडीओ और एसएसओ के बीच समझौता कराया। एसडीएम ने एक ही विभाग में इस तरह आपसी आरोप प्रत्यारोप पर नाराजगी जताई।

 

 

यह भी पढ़ें  राठ तहसील में भारतीय किसान यूनियन ने की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

 

समझौते के बाद एसएसओ महेश यादव को ड्यूटी पर वापस ले लिया गया। जिसके बाद पूर्व सैनिकों ने धरना समाप्त कर दिया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, जानकी प्रसाद, संतोष, महेश चंद यादव, हरिसिंह, एसएन खरे, महेश, बृजेश द्विवेदी, विनोद सिंह आदि पूर्व सैनिक रहे।

71 thoughts on “राठ में एसडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सैनिक, सुलह के बाद धरना समाप्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!