क्षेत्रीयहमीरपुर

राठ; स्वामी ब्रम्हानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल मुकाबले में नागपुर टीम बनी विजेता

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद में स्वामी ब्रम्हानंद क्रीड़ा स्थल में चल रहे स्वामी ब्रम्हानंद एसीसी अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूवार को नागपुर व लखनऊ के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें नागरपुर ने लखनऊ की टीम को 131 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीत लिया। चैंपियन नागपुर की टीम को विजेता कप व 51 हजार रुपए दिये गए। वहीं उप विजेता लखनऊ टीम को कप व 31 हजार रुपये दिए। इस अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए दूरदराज से हजारों लोगों की भीड़ मैदान में डटी रही।

 

यह भी पढ़ें – राठ; स्वामी ब्रम्हानंद क्रिकेट टूर्नामेंट, नागपुर ने कानपुर को 130 रनों से हराया

 

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला महासचिव अखिलेश यादव रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि जीत हार खेल के दो अनिवार्य पहलू हैं। हार हमें और अच्छी तैयारी करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष धर्मसिंह राजपूत धमना ने कहा कि स्वामी ब्रम्हानंद जी के आशीर्वाद से यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगले वर्ष इसे और भी विशाल रूप देने का प्रयास करेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें – राठ; स्वामी ब्रम्हानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट, हरियाणा को हरा फाइनल में पहुंची नागपुर की टीम

 

फाइनल मुकाबले में नागपुर के कप्तान मोहित ने टाॅस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। 29.4 ओवर में नागपुर की टीम 253 रन बनाकर आलआउट हो गई। इरफान अली ने 69 व मोहित ने 46 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज मोहित ने 4 व अक्षत सिंह ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम 122 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। मयूर 49 व रजनीश ने 21 रन भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाए। नागपुर ने टूर्नामेंट का यह फाइनल मुकाबला 131 रनों से जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें – राठ; स्वामी ब्रम्हानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट, पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम

 

मेन आफ द मैच इरफान अली व मेन आॅफ द सीरीज आकर्ष सिंह रहे। मुख्य अतिथि सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अखिलेश यादव, एसीसी के धर्मेंद्र व प्रकाश राजपूत ने नागपुर के कप्तान मोहित को विजेता कप व 51 हजार रूपये तथा उप विजेता टीम को कप के साथ 31 हजार रूपये दिए। टूर्नामेंट अध्यक्ष धर्मसिंह राजपूत ने सभी का आभार जताया। एंपायरिंग विपुल, पीयूष, स्कोरिंग आशीष द्विवेदी, विश्वास गुप्ता तथा कमेंट्री सीतू सेंगर व देवेंद्र राजपूत ने की।

One thought on “राठ; स्वामी ब्रम्हानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल मुकाबले में नागपुर टीम बनी विजेता”

  • I just like the valuable info you provide on your
    articles. I will bookmark your weblog and take a look at once more here frequently.
    I’m quite sure I’ll be told many new stuff right here!

    Good luck for the next! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version