उत्तर प्रदेशराज्यहमीरपुर

राठ; प्यार ने तोड़ीं सामाजिक वर्जनाओं की दीवार, अंतरजातीय विवाह बना चर्चा का विषय

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

कहते हैं कि जब प्यार सच्चा हो तो उन्हें मिलने से कोई भी समाज की दीवार नहीं रोक सकती। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला हमीरपुर जनपद के राठ नगर में। जहां जाति बंधन को दरकिनार कर युगल दंपत्ति ने धूमधाम से शादी रचाकर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बच्चों के इस कदम में साथ देते हुए दोनों के परिवार वालों ने खुद विधि विधान से यह विवाह संपन्न कराया। धूमधाम से हुए इस अंतर्जातीय विवाह की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

 

यह भी पढ़ें – अवधेश जड़िया बने जेसीआई राठ के अध्यक्ष, सूर्यमणि सचिव व उमेश को कोषाध्यक्ष का दायित्व

 

जालौन जनपद के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत पुत्र हरगोविंद सिंह ने बताया कि बीते करीब 10 वर्ष पूर्व वह गोहांड कस्बा स्थित गांधी इंटर कालेज के छात्र थे। तभी गोहांड ब्लाक के इटौरा गांव निवासी चंद्रवती वर्मा पुत्री धनीराम से उनकी दोस्ती हो गई। साथ पढ़ते हुए यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। पढ़ाई करने के बाद हेमेंद्र व चंद्रवती ने हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर का काम किया। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खोल ली। इस दौरान साथ काम करते हुए दोनों ने साथ जीवन गुजारने का निश्चय कर लिया।

 

यह भी पढ़ें – यूपी; राहुल वर्मा निकला मोहम्मद तौफीक, धर्म छिपाकर लिए सात फेरे, अब पुलिस कर रही तलास

 

हेमेंद्र बताते हैं कि उन दोनों के परिजनों को अपने बच्चों की खुशी से बढ़ कर कुछ नहीं था। परंतु दूसरी जाति की लड़की से विवाह करने पर सामाजिक तानों का डर सता रहा था। आखिर में परिजनों ने सामाजिक वर्जनाओं को दरकिनार करते हुए अपने बच्चों की खुशियां चुनीं। सोमवार रात नगर के एक विवाह घर से हेमेंद्र व चंद्रवती का विवाह बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें सभी रीतिरिवाज निभाए गए। इस शादी में शामिल होने के लिए नगर सहित क्षेत्र से विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे।

One thought on “राठ; प्यार ने तोड़ीं सामाजिक वर्जनाओं की दीवार, अंतरजातीय विवाह बना चर्चा का विषय”

  • Heya i’m for thhe first time here. I came across
    this board and I find It treuly seful & iit helped me outt a
    lot. I hope to givve somethig back andd aid others likie you helpdd me.

    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!