राठ; खत्म नहीं हो रहीं मुसीबत, नीलगायों के झुंड ने नष्ट की 10 बीघे की मटर
नेहा वर्मा, संपादक ।
अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। हमीरपुर जनपद के राठ व सरीला क्षेत्र में अन्ना गौवंशों से परेशान किसानों के लिए नीलगाय भी मुशीबत बनीं हुईं हैं। राठ के चिल्ली गांव में खेत में घुसे नीलगायों के झुंड ने दस बीघा मटर की फसल चौपट कर दी है। सुबह खेत पर पहुंचे किसान के उजड़ी फसल देख कर होश उड़ गए। खेत में किसान ने अच्छी गुणवत्ता की मटर लगाई थी।
यह भी पढ़ें – हमीरपुर; फोन पर आ रही थी वीडियो कॉल, वहीं फांसी पर झूल रहा था विवाहिता का शव
राठ क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी प्रेमनारायण पुत्र हनुमान राजपूत ने बताया कि उन्होंने चिल्ली मौजा में 10 बीघा कृषि भूमि 70 हजार रूपये में एक साल के लिए बलकट ली थी। जिस पर उच्च गुणवत्ता वाला मटर का बीज बोया था। इस समय खेत में मटर की फसल लहलहा रही थी। सोमवार रात वह खाना खाने घर गए थे। तभी खेतों में घुसे नीलगाय के झुंड ने मटर की हरीभरी फसल नष्ट कर दी।
यह भी पढ़ें – राठ; कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मोर्चा का सात दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू
खाना खाकर देर रात जब खेत पर पहुंचे तो वहां दर्जनों की संख्या में नीलगाय उनकी फसल को चट कर रहे थे। जब तक नीलगायों को खेत से भगाया करीब छह बीघा की मटर पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी। वहीं चार बीघा में भी फसल को काफी क्षति हुई है। किसान प्रेमनारायण ने बताया कि मटर का बीज 15 हजार रूपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीदा था। फसल नष्ट होने से उन्हें करीब साढ़े तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

I am extremely inspired together with your writing talents as well as with the
format for your weblog. Is this a paid topic or did you customize it
your self? Anyway keep up the excellent high quality
writing, it’s uncommon to look a great blog like
this one today. LinkedIN Scraping!
May I simply just say what a relief to find a person that
genuinely understands what they’re talking about on the internet.
You definitely know how to bring an issue to light and make it important.
A lot more people ought to check this out and understand this side of your story.
I was surprised you’re not more popular because you definitely possess the gift.
xnxx