जालौन; पुलिस को देख चलती कार से युवती को बाहर फेका, बयान बदल रही घायल युवती
नेहा वर्मा, संपादक ।
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में कोंच पिंडारी रोड पर मारुति कार सवारों ने एक युवती को चलती कार से फेक दिया। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी कार को मौके पर छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पास में झाड़ियों में छिपे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूंछतांछ की जा रही है। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती ने पहले नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म की बात कही थी। लेकिन कुछ देर बाद ही वह अपने बयान से मुकर गई।
यह भी पढ़ें- यूपी के हमीरपुर में मौत के पांच दिन बाद नदी से बहन की लाश निकाल कर थाने पहुंचा भाई
जालौन के पूंछ थाना पुलिस को सूचना मिली कि झांसी की ओर से आ रही मारुति कार में कुछ संदिग्ध है। जिसकी जानकारी पूंछ थाने से कोंच थाने को दी गयी। कोंच थाना प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार व सुरही चौकी प्रभारी मदनपाल ने पुलिस फोर्स के साथ पिंडारी रोड पर नाकेबंदी कर ली। सामने से आ रहे कार चालक ने पुलिस की नाकेबंदी देख कार को नहर पट्टी की ओर मोड़ दिया। जिस पर पुलिस टीम कार के पीछे लग गई।
यह भी पढ़ें – राठ; प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पीटा, प्रेमी की पिटाई से नाराज महिला कुएं में कूदी
पुलिस का दबाव बढ़ता देख कार सवारों ने चलती कार से एक युवती को सड़क पर फेंक दिया। कार को चमरसेना गांव के पास गुरावती पुल पर खड़ी कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने सड़क पर घायल पड़ी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पास में झाड़ियों में छिपे युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी इमरान ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम बदरुद्दीन बताया है। युवक का कहना है कि वह लोग पिरौना चौकी के पास खड़े थे।
यह भी पढ़ें – हमीरपुर; पड़ोसी के दरवाजे पर झूल रहा था युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
युवक ने बताया कि तभी उन्हें लगा कि पुलिस ने उन्हें देख लिया है। जिस पर वह लोग गाड़ी लेकर भाग निकले। पुलिस पीछे लगी थी इस लिए युवती को उतार नहीं पाए तो चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। वहीं युवती ने बयान दिया था कि उसे नशीला पदार्थ खिला कर कुछ लोगों ने गाड़ी में डाल लिया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती अपने बयान से बदल गयी तथा दुष्कर्म न होने की बात कही। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच पड़ताल कर रही है।

slot365 link alternatif có mục “Hướng dẫn cho người mới” dạng video ngắn – học cách chơi slot trong 3 phút, dễ hiểu, dễ áp dụng ngay. TONY03-16H
Sau khi được bạn bè giới thiệu sportzfy apk download apkpure , mình vào thử và thấy trải nghiệm tổng thể khá tốt. TONY09-18
I am not sure where you’re getting your
information, but good topic. I needs to spend some time learning more or understanding more.
Thanks for great info I was looking for this information for my mission. xnxx