सरीला; कोविड-19 के दौर में यह कैसी प्रदर्शनी, कहाँ गयी शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन
भूपेन्द्र लोधी, सरीला, हमीरपुर ।
कोरोना महामारी के चलते जहां एक ओर सालाना होने वाले महोत्सव स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं हमीरपुर जनपद के सरीला में प्रदर्शनी के नाम पर जमकर भीड़ जमा की जा रही है। कोविड-19 की कोई भी गाइड लाइन यहां पर लागू नहीं होती। न मास्क का प्रयोग अनिवार्य है न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। ऐसे में यदि कोरोना संक्रमण फैलता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। लोगों की जान को खतरे में डाल कर लगाई जा रही इस प्रदर्शनी पर स्थानीय अधिकारियों का भी ध्यान नहीं जा रहा है।
यह भी पढ़ें – राठ; बुंदेलखंड की बेटी देवांशी गुप्ता को मिला बेस्ट डिजिटल कंटेंट राइटर अवार्ड
अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। सरकार कोरोना वैक्सीन की युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है। पर इस वैक्सीन से भी कोरोना से बचाव का शतप्रतिशत दावा नहीं किया जा रहा है। सरकार लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रही है। पर सरकार की यह अपील सरीला कस्बे में चल रही प्रदर्शनी में बेअसर दिख रही है। कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेला, प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – कृषि कानूनों पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष- मनीषा अनुरागी
सरीला में आयोजित इस प्रदर्शनी में कोविड-19 गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं जा रहीं हैं। प्रदर्शनी के नाम पर यहां कोई स्टाल नहीं दिख रहा। सर्कस, झूले और बाहरी दुकानें लगवा कर वाहवाही लूटी जा रही है। प्रदर्शनी गेट पर लड़कियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लोगों की मानें तो प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले लोगों के साथ इनका व्यवहार सही नहीं होता। वहीं रसूखदार लोगों के सामने यह नतमस्तक देखीं जातीं हैं। फिलहाल देखने वाली बात यह है कि प्रदर्शनी के नाम पर मजमा लगाने वालों पर प्रशासन की नजर कब तक पड़ती है।

Deffinitely believe tthat which you stated.
Your favorote reeason eemed to bbe oon the net thhe simplest thibg to be aware of.
I sayy to you, I ceretainly get annoyed while people think avout worries thnat tthey plainly ddo nnot
know about. You managed too hitt the naiul upon thhe
top and defined out the whhole thing without havving side-effects , people ccan tske
a signal. Will probawbly bee back to get more.
Thanks xnxx