क्षेत्रीयहमीरपुर

बदहाली से जूझ रहा बुंदेलखंड और इसकी जिम्मेदार है भाजपा सरकार – महेश कश्यप

Spread the love

 

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

 

 

Hamirpur News : जनपद भ्रमण करते हुए समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा राठ नगर पहुंची। जहां पर सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के बुंदेलखंड प्रभारी महेश कश्यप ने पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया। भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए बुंदेलखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। मल्हौंवा रोड स्थित एक विवाह घर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

 

यह भी पढ़ें  Bulandshahr News: नहर में गिरे कार सवारों को खोज रही थी पुलिस, मिला कई दिन पुराना अज्ञात शव

 

बुंदेलखंड प्रभारी व सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि बुंदेलखंड बदहाली से जूझ रहा है। जिसकी जिम्मेदार केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हैं। पीडीए के लोगों की दर्दुशा की जिम्मेदार भाजपा है। कहा कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि जनता की सुध नहीं लेते। कहा राठ विधानसभा में पाल समाज के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई और दबंग स्वयं हत्या की बात कबूल रहे थे। लोकतंत्र के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती।

 

 

यह भी पढ़ें  मकान में लगी आग से 90 हजार की नकदी जली, ढाई लाख का नुकसान

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का नारी सुरक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा हास्यापद है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह ध्वस्त हो चुकीं हैं। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर महोबा सीट से सपा की जीत पर कहा कि पीडीए की एकजुटता का नतीजा लोकसभा चुनाव में जीत के रूप में सामने आया। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष इदरीश खान, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, जिपा सदस्य रामसजीवन यादव, डॉ मोहम्मद शमीम खान, दानिश खान, चंद्रवती वर्मा, विमलेश कुमारी, सुखसिंह यादव आदि रहे।

2 thoughts on “बदहाली से जूझ रहा बुंदेलखंड और इसकी जिम्मेदार है भाजपा सरकार – महेश कश्यप

  • You got a very fantastic website, Gladiola I noticed it through yahoo.

  • Hey! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be ok. I’m absolutely enjoying your blog and look forward to new updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version