भगवान बुद्ध की जयंती पर संविधान की शपथ लेकर रचाया विवाह
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद में राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ला स्थित समता बुद्ध बिहार में भगवान बुद्ध की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रहीं। समारोह में एक जोड़े का सादगी से दहेज रहित विवाह संपन्न कराया गया। नवदंपति को संविधान की प्रति भेंट की गई।
भगवान बुद्ध जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को शांति व अहिंसा का संदेश दिया। समारोह में छतरपुर की मनीषा व झांसी के मडरवारा निवासी यशवंत कुमार का दहेज व आडंबर रहित विवाह संपन्न कराया गया। नवदंपति को उपहार में भारतीय संविधान की प्रति भी भेंट की गई।
समारोह में विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, बृजभूषण दाऊ, अमरसिंह बाबा, समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल बौद्ध, अंतराम, रविकुमार, गुलाब सिंह बाबा, ओमप्रकाश, महेंद्र कुमार, जीतेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कस्बे के ही पठानपुरा मोहल्ले में लक्ष्मीप्रसाद शिक्षक के आवास पर बुद्ध जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने पूजा अर्चना की।
विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने कहा भगवान बुद्ध ने अपने दीपक स्वयं बनो का संदेश दिया। बुद्ध कहते थे अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य की चिंता मत करो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। उनके बताये मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इस अवसर पर दीपू मुंशी, रमाकांत कुटार, मदनपाल कुशवाहा, संजय वर्मा, जयकिशन कबीर, अक्कू पठान, बेबीरानी, स्वप्निल वर्मा आदि मौजूद रहे।


Chơi tại pikashow application download thấy mọi thao tác đều nhanh gọn và tiện lợi. TONY09-18
Sau vài ngày trải nghiệm 888slot tôi thấy giao diện mobile được tối ưu rất tốt và dễ thao tác. TONY09-18
Hi, I do think your website may be having web browser compatibility problems.
When I look at your site in Safari, it looks fine however,
if opening in Internet Explorer, it has some overlapping issues.
I simply wanted to give you a quick heads up!
Apart from that, fantastic website! xnxx