राठ में जहरीले बिच्छू के काटने से 4 साल के बालक की हुई मौत
नेहा वर्मा, संपादक ।
हमीरपुर जनपद में राठ क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी बालक परिजनों के साथ खेत में था। तभी उसे जहरीले बिच्छू ने काट लिया। परिजन पहले राठ सीएचसी फिर झांसी और आराम न मिलने पर ग्वालियर ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
You may like this 👉 रफ्तार का कहर; ऑटो का सफर बना जीवन की आखिरी यात्रा, दुर्घटना में महिला किसान की मौत
राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी जयहिंद ने बताया खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर परिजन खेत पर काम कर रहे थे। पुत्र नितिन (4) भी खेत में खेल रहा था। तभी उसे बिच्छू ने काट लिया। गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज किया पर हालत में सुधार नहीं हुआ।
You may like this 👉 करंट से झुलसे लाइनमेन की इलाज के दौरान हुई मौत
हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में भी इलाज के दौरान बालक की हालत बिगड़ती गई। हालत में सुधार न होने पर झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया। बताया मंगलवार तड़के ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जयहिंद ने बताया मृतक उनका इकलौता पुत्र था। मृतक से बड़ी पुत्री शिवन्या है।

Окон ПВХ в исполнении Минской компании «ПолиОминскойпо достоинству оценили тысячи белорусов.
качественные окна
Пластиковые окна ПВХ лучших брендов KBE, REHAU, SALAMANDER, BRUSBOX. Цены от 180 руб.? Купить со скидкой до 40%! Рассрочка!
Hi my friend! I want to say that this article is awesome, nice written and include approximately all vital infos. I would like to see more posts like this.