क्षेत्रीयहमीरपुर

राठ में सड़कों के दोनों ओर लगा अतिक्रमण, बन रहा हादसों की वजह

Spread the love

नेहा वर्मा, संपादक ।

 

हमीरपुर जनपद में राठ नगर के चारों ओर विभिन्न मार्गों पर सड़क किनारे व्यापारियों द्वारा ईंटों के चट्टे लगा लिए गए हैं। वहीं सड़क किनारे बालू, गिट्टी के डंप लगे हुए हैं। यह अतिक्रमण हादसों की वजह बनते जा रहे हैं। सर्दी के मौसम में घने कोहरे के बीच यह अतिक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। सात दिन पूर्व सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर उसके दादा के प्राण भी निकल गए थे।

 

यह भी पढ़ें – राठ; सदर गांव में विरमा नदी पर पुल के लिए विधायक ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 

राठ नगर की सीमा विस्तार के चलते भवन निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिस वजह से ईंट, बालू व गिट्टी का व्यापार भी जोर पकड़े है। हमीरपुर रोड, उरई रोड, सैना रोड, जलालपुर रोड, चैपरा रोड आदि मार्गों पर सड़क किनारे ईंटों के चट्टे लगे हुए हैं। जहां से व्यापारी ईंट का व्यापार करते हैं। सड़क के दोनों ओर लगे ईंट के यह चट्टे दुर्घटना का कारण बनते हैं। 8 जनवरी को सैना रोड पर सड़क किनारे ईंट के चट्टे से बाइक टकराने पर सेना गांव निवासी संजय (30) पुत्र माधव घायल हो गए थे। ग्वालियर में उपचार के दौरान 10 जनवरी को उनकी मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें – राठ; समाज के गौरव युवा उद्यमियों को सम्मानित कर बढ़ाया उनका मान

 

नगर सीमा में सड़क किनारे जगह जगह लगे बालू के डंप बाइक चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बालू से फिसल कर बाइक सवार दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। इनमें से अधिकांश बालू का कारोबार अवैध रूप से किया जाता है। बड़े बड़े बोर्ड लगाकर खुलेआम चल रहे इस गोरखधंधे पर स्थानीय प्रशासन की भी नजर नहीं जाती है। इस संबंध में राठ एसडीएम अशोक कुमार यादव का कहना है कि सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए हैं। पालिका द्वारा समान जब्ती के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें – हमीरपुर; फोन पर आ रही थी वीडियो कॉल, वहीं फांसी पर झूल रहा था विवाहिता का शव

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसके संबंध में नगर पालिका सभागार में एसडीएम अशोक यादव की अध्यक्षता में कर्मचारियों व व्यापारियों की बैठक हुई। एसडीएम अशोक यादव ने बताया कि व्यापारियों द्वारा दो दिन का समय मांगा गया है। जिस पर सोमवार से अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई होगी। जहां जाम की अधिक समस्या है वहां डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में सीओ अखिलेश राजन, ईओ केके मिश्रा, कोतवाल केके पांडेय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, प्रमोद बजाज, शिवशरण सोनी, प्रदीप गुप्ता, काशीप्रसाद गुप्ता, मोहम्मद अनवार, शिवप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

One thought on “राठ में सड़कों के दोनों ओर लगा अतिक्रमण, बन रहा हादसों की वजह”

  • Www hony nakedLeiomyoma of the breastRisques adult bloomington illinoisFuck
    interracial orgyNaked farrier calendarSexy house wives playboyEsl online activities
    for adultsGf suck my penisAmateur gagging on taste of cumUpskirt argentina xnxx Shia
    laboeuf nakedNude teen fotos galleryErotic movie clips freeIndecent proposal flash adult gameCum shot wifesHot smart teensLovely
    nude milfsHugest cum everPakistani girls sex videos sites https://xxxxvideos.cc/ Adult video clips teenAfrican women peeingVintage themed outdoor flagsMichelle b pornstar biographySperm count monitorGirls fucking guys
    shitty assesVideo pee hole playUma thurman nude
    and uncensoredPlaying cards naked lady xnxx Handjob salonMyspace bbw interracialMilf oral analSexy nextdoor nabiorHot chicks video sexAnal creampie gros planValentines sexy costumesAmeuater cum swallow picsFacial attraction beauty salonHuge tit boob video
    clip galleryCum to mamma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version